19 अक्टूबर 2014 - 18:36
 सोमवार को ईरान पहुंचेंगे इराक़ी प्रधानमंत्री

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने तकफ़ीरी आतंकवादियों से निपटने में इराक़ के समर्थन के लिए क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों को समन्वित करना अपने तेहरान दौरे का उद्देश्य बताया है।

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने तकफ़ीरी आतंकवादियों से निपटने में इराक़ के समर्थन के लिए क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों को समन्वित करना अपने तेहरान दौरे का उद्देश्य बताया है।
सूमरिया न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इराक़ी प्रधान मंत्री ने रविवार को एक बयान में कहा कि वे ईरान के अपने एक दिवसीय दौरे में द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार के बारे में भी विचार विमर्श करेंगे। इस बयान में विश्व के देशों ख़ास तौर पर पड़ोसी एवं क्षेत्रीय देशों से अच्छे संबंध रखने की इराक़ी प्रधान मंत्री की कोशिशों की ओर इशारे के साथ ही आया है कि हैदर अलएबादी इन संबंधों को आपसी सम्मान, संयुक्त हितों की रक्षा, एक दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप न करने और इराक़ की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के आधार पर स्थापित करने पर बल देते हैं।
ज्ञात रहे कि इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी सोमवार को तेहरान आ रहे हैं और यह प्रधान मंत्री बनने के बाद उनका ईरान का पहला दौरा है।